Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बेटे का केस रफा-दफा करवाने के नाम पर पत्रकार बताकर वसूले 2 लाख रुपए
छत्तीसगढ़

बेटे का केस रफा-दफा करवाने के नाम पर पत्रकार बताकर वसूले 2 लाख रुपए

रायपुर. रायपुर में खुद को पत्रकार बताकर 2 लाख रुपए वसूल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के बेटे का केस रफा-दफा करवाने का वादा किया। फिर उसे डरा धमका कर पैसे वसूल कर लिए। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है।

13 अगस्त को रेणुका नेताम निवासी मटखोलवा पारा न्यू चांगोरा भाठा ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि उनका बेटा शिवा नेताम को पुलिस ने एक केस में पकड़ा था। तभी आकाश तिवारी नाम के व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए बड़े अफसरों से पहचान होने का दावा किया। उसने केस रफा-दफा करवा देने का वादा किया।

इसके बाद आरोपी ने महिला को डराया-धमकाया और 2 लाख रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। जांच के बाद पुलिस ने आकाश तिवारी और अनुराग शर्मा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 89 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts