Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव
छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

जगदलपुर. छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई है। धारदार हथियार से वारकर उसे मार डाला है। इस हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम किसके हिंगा है, जो बोरगुड़ा पोंगाभेज्जी का रहने वाला था। खेती-किसानी का काम करता था। कुछ दिनों से गांव के रहने वाले कुछ लोगों की तबीयत खराब होने लगी। लोगों को शक था कि युवक जादू-टोना करता था। इसी शक के आधार पर एक दिन पहले इसे गांव के ही दो युवकों ने मार डाला।

2 लोगों की हुई गिरफ्तारी

वहीं मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि, इस मर्डर से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। वहीं पुलिस ने वारदात में शामिल दो लोगों को पहले हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इस वारदात में और कितने लोग शामिल हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts