Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • रायगढ़ की 1583 छात्राओं को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच
रायगढ़ आसपास

रायगढ़ की 1583 छात्राओं को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच

कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास मद से 26.60 लाख रुपये की राशि को दी स्वीकृति
रायगढ़, 11 मार्च 2026/
रायगढ़ जिले के शासकीय आश्रमों और छात्रावासों में निवासरत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 26 लाख 60 हजार 400 रुपये की राशि स्वीकृत की है।
इस योजना के अंतर्गत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों उदयपुर-धरमजयगढ़, घरघोड़ा, खरसिया, तमनार, कापू और लैलूंगा विकासखंड के आश्रम एवं छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं का टीकाकरण किया जाएगा। इन क्षेत्रों की 31 से अधिक ग्राम पंचायतों की कुल 1583 बालिकाएं इस अभियान से लाभान्वित होंगी। इनमें बड़ी संख्या आदिवासी समुदाय की छात्राओं की है, जो दूरस्थ अंचलों से आकर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के लगभग 99 प्रतिशत मामलों का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस होता है। कम आयु में इस वैक्सीन के लगाए जाने से इस गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। योजना के तहत प्रति बालिका लगभग 1800 रुपये की लागत आएगी, जिसका पूरा व्यय शासन द्वारा वहन किया जाएगा। टीकाकरण कार्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक छात्रा को वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी, जिसमें पहली डोज के छह माह बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिला प्रशासन की यह पहल छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बालिकाओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलने के साथ उनके सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts