Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट
  • ‘हनुमान अंश’ पर खूब बरसी बाबा की कृपा, 410 Cr के धमाके के बाद TV पर पधारेंगे नीम करोली बाबा, सीता-राम से होगा मंगल
देश-विदेश

‘हनुमान अंश’ पर खूब बरसी बाबा की कृपा, 410 Cr के धमाके के बाद TV पर पधारेंगे नीम करोली बाबा, सीता-राम से होगा मंगल

नई दिल्ली. साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. पवनपुत्र हनुमान की कृपा ऐसी बसरी कि फिल्म मेकर्स के लिए मंगलमय निकली. सिर्फ दो करोड़ के मामूली बजट में बनी इस आध्यात्मिक फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 410.75 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन कर लिया है. बड़े पर्दे पर मिली इस सफलता के बाद अब राम-नाम के साथ नीम करोली बाबा की पावन जीवन गाथा को छोटे पर्दे पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. नए शो की पहली झलक सामने आ चुकी है. इसमें राम नाम और हनुमान भक्ति की छाप भी नजर आती है. आखिर टीवी पर क्या खास देखने को मिलेगा और इस शो से जुड़ी कौन-सी बातें अभी सामने आई हैं चलिए बताते हैं.

‘हनुमान अंश’ के जरिए देशभर में फैली भक्ति की लहर को देखते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV ने नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित एक नए धारावाहिक की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मेकर्स ने 30 सितंबर को इस शो का पहला प्रोमो शेयर किया, जिसका शीर्षक ‘नीम करोरी बाबा’ रखा गया है.

सोनी टीवी पर आएगा शो, देखों प्रोमो
जारी किए गए प्रोमो में बाबा के प्रसिद्ध कंबल और भगवान हनुमान जी की भक्ति की झलकियां दिखाई गई हैं. प्रोमो के बैकग्राउंड वॉइसओवर में कहा गया है- ‘जिस इंसान की कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया, अब सामने आएंगी उनकी जिंदगी से जुड़ी चमत्कारी गाथाएं.’ हालांकि, मेकर्स ने अभी स्टारकास्ट, रिलीज डेट या एपिसोड्स की संख्या का खुलासा नहीं किया है.

56वें दिन भी चल रहे हैं 565 शो
सैकनिल्क के लाइव आंकड़ों के मुताबिक, 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ अपने 56वें दिन भी भारत में 565 शो के साथ मजबूती से चल रही है. फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 371.78 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 314.74 करोड़ रुपये हो चुका है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 55वें दिन भारत में 2.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

55वें दिन भी करोड़ों में कमाई
55वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 314.63 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 371.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है. 55वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 39.10 करोड़ रुपये हो गया है. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 410.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

बजट से 200 गुना ज्यादा कमाई
‘हनुमान अंश’ की कमाई इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसका बजट 2 करोड़ रुपये से कम बताया गया है. इस हिसाब से फिल्म अपनी लागत के मुकाबले 200 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है. यह 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 28वीं हिंदी फिल्म बन गई है.

2026 की तीसरी बड़ी हिंदी फिल्म
साल 2026 में ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद यह इस मुकाम को हासिल करने वाली तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है. शोभिनाव सत्या स्टारर यह फिल्म साबित करती है कि आस्था और बेहतरीन कंटेंट के आगे कोई बजट आड़ा नहीं आता. अब फिल्म की सफलता के बाद नीम करौली बाबा की कहानी टीवी पर भी पहुंचने वाली है. दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि नया शो उनके जीवन और आध्यात्मिक विरासत को किस अंदाज में पेश करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts