Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने बनोरा आश्रम में टेका माथा

अघोर गुरूपीठ बनोरा में बाबा प्रियदर्शी राम का किया दर्शन

रायगढ़। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय रविवार को रायगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम साय ने गुरुपूर्णिमा पर ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम का दर्शन किया वहीं उनसे आशीर्वाद भी लिया। सीएम साय ने बाबा प्रियदर्शी राम के साथ तकरीबन 20 मिनट का समय भी बिताया। इस दौरान उन्होने आश्रम परिसर में ही प्रसाद ग्रहण करने के बाद पौधरोपण भी किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने सभी प्रदेश वासियों को गुरुपूर्णिमा की बधाई दी। उन्होने कहा कि पिछले कई सालों से वे गुरूपूर्णिमा पर बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन करते आ रहे हैं। आज भी गुरूपूर्णिमा पर वे गुरुदेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर कहा कि कल से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है जो कि 26 जुलाई तक चलेगा।कांग्रेस विपक्ष का धर्म निभा रही है क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इतना विकास हम कर रहे हैं लेकिन उन्हें दिखता नहीं है।

 

उनका ये कहना है कि सरकार कुछ भी नहीं कर रही है जबकि हमने पिछले छह सात महीने में हमने एतिहासिक काम किया है। दो महीना चुनावी आचार संहिता में बीत गया फिर भी हमने 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दे चुके हैं। 145 लाख मेट्रिक टन धान खरीदे हैं, 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदे हैं.. 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानो को 13320 करोड की अंतर की राशि दिया है, 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह एक एक हजार रुपए दिया जा रहा है। राम लला दर्शन योजना की भी शुरुआत हो चुकी है। पिछले पांच छह महीने में हमने इतना सारा काम किया है। सब काम दिख रहा है लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए विपक्ष का धर्म कांग्रेस निभा रही है।

उन्होने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि छत्तीसगढ के विकास के लिए केंद्र सरकार वचनबद्ध है। हम सभी से अधिक से अधिक सहयोग का आग्रह कर रहे हैं। हमारी कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई है, सभी ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ को अधिक से अधिक विकास के लिए राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts