Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत

राजनांदगांव। छुरिया थाना क्षेत्र के भोलापुर-शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, स्कॉर्पियो सवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts