Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • प्लांट में खपाने ले जा रहे थे साढ़े नौ लाख का 23.88 टन अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा
रायगढ़ आसपास

प्लांट में खपाने ले जा रहे थे साढ़े नौ लाख का 23.88 टन अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक समेत पकड़ा

ट्रक समेत करीब 18 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रायगढ़ इस्पात प्लांट जाने वाले मेन रोड पर एक 10 चक्का ट्रक को रोककर उसमें लदा 23.880 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 9.57 लाख रुपए है। पुलिस ने स्क्रैप परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त किया है। स्क्रैप और ट्रक समेत कुल जब्ती करीब 18 लाख रुपए की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 10 चक्का ट्रक में अवैध स्क्रैप लोड कर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने रायगढ़ इस्पात मेन रोड पर घेराबंदी कर ओडिशा नंबर के ट्रक क्रमांक OR 15 R 2257 को पकड़ा।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

ट्रक की जांच में भारी मात्रा में स्क्रैप लोड मिला। पुलिस ने चालक स्युवीर सिंह (51), निवासी ऐंठापाली, संबलपुर, ओडिशा से कबाड़ के संबंध में पूछताछ की। चालक ने पुलिस को बताया कि वह संबलपुर के ग्राम रैमण्ड से स्क्रैप लेकर रायगढ़ इस्पात प्लांट में खाली करने जा रहा था, लेकिन वह स्क्रैप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक में लदे स्क्रैप का वजन कराया। इसमें 23 टन 880 किलोग्राम स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख 57 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने अवैध स्क्रैप और परिवहन में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया।

चालक के खिलाफ कार्रवाई

मामले में आरोपी चालक स्युवीर सिंह के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 53/2026, धारा 35(क)(5) BNSS और 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बिनित तिर्की, आरक्षक हेमसागर पटेल और आरक्षक आदिकंद प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने कहा- अवैध कबाड़ पर कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts