डिप्टी सीएम अरुण साव पहुंचे रायगढ़,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,
शहर में निकाली बाइक रैली, लड्डुओं से तौला
न्यूज डेस्क रायगढ़। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव मंगलवार को रायगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान वे भाजपा के द्वारा मनाए जा रहे काला दिवस के कार्यक्रम में शरीक हुए तो वहीं जिला कलेक्टोरेट में विकास कार्यों को लेकर अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश के लिए काला दिन था जब इंदिरा गांधी ने सत्ता लोलुपता के लिए पूरे देश को आपातकाल की आगोश में झोंक दिया था। विरोधी नेताओं को जेल में डाला यातनाएं दी न्यायपालिका की स्वतंत्रता का हनन किया। पूरे देश को अराजकता के माहौल में झोंक दिया। ऐसे में लोगों को उस घटना का स्मरण करनाने के लिए भाजपा देश भर में आपात काल के दिन को काला दिवस के रुप में मना रही है। उन्होनें कहा कि वे इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर योजनाओं की समीक्षा भी करूंगा। उन्होने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि परिसीमन की तैयारियां चल रही है। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है, चुनाव किस तरह होगा बहुत जल्दी इसका निर्णय करेंगे। उन्होंने मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि ये सीएम का विशेषाधिकार है जब उचित समय देखेंगे वे इस पर निर्णय़ लेंगे। उन्होंने कहा कि मीसाबंदी लोकतंत्र के सजग प्रहरी रहे उनके पेंशन मिलने की शुरुआत आज से की गई है ऐसे में हैं। मीसाबंदियों का सम्मान आज भाजपा ने किया है।















