Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

दो लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं ने नहीं कराया केवाईसी

न्यूज डेस्क रायगढ़। राज्य शासन ने गैस उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शनों की ई केवाईसी अपडेट करने का निर्देश दिया है इसके लिए सभी जिलों को सर्कुलर भी जारी किया गया है लेकिन जिले में गैस उपभोक्ता इस ओर गंभीर ही नहीं हैं। जानकर हैरत होगी कि जिले के चार लाख उपभोक्ताओं में से आधे उपभोक्ताओं ने केवाईसी ही अपडेट नही कराया है। खास बात ये है कि राज्य शासन ने इसके लिए 31 मई तक की मियाद दी थी। ऐसी में विभागीय लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल प्रदेश में सत्ता में आने के पहले भाजपा ने गैस उपभोक्ताओं को 500 रुपए में रसोई गैस उपबल्ध कराने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद इस दिशा में आगे कदम बढाते हुए सभी गैस उपभोक्ताओं की केवायसी अपडेट करने का निर्देश राज्य शासन ने दिया। इसके लिए सभी जिलों के साथ साथ गैस कंपनियों को भी निर्देशित किया गया था। रायगढ़ जिले की बात करें तो जिले में 4 लाख 3 हजार गैस उपभोक्ता हैं जिसमें से तकरीबन ढाई लाख कनेक्शन उज्जवला के हैं जबकि बाकी के डेढ लाख सामान्य उपभोक्ता हैं। शासन के निर्देश के बाद जिले में अब तक महज 1 लाख 95 हजार उपभोक्ताओँ ने ही केवाईसी अपडेट कराया है। केवाईसी अपडेट कराने वाले उज्जवला कनेक्शनधारियों की संख्या तो महज 30 हजार है। आंकड़े सामने आने के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस विभागीय लापरवाही पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में उज्जवला के नाम पर जमकर वाहवाही लूटी गई थी। फर्जी कनेक्शन भी बांटे गए थे। यही वजह है कि अब केवाईसी अपडेट कराने के दौरान उपभोक्ता सामने नहीं आरहे हैं। राज्य शासन को इन उपभोक्ताओं का वेरिफिकेशन करना चाहिए, जिससे गडबडियां सामने आ सकें। कांग्रेस का ये भी कहना है कि विभागीय लापरवाही और जटिल प्रक्रिया की वजह से उपभोक्ता इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इधर मामले में अधिकारी भी आँकड़ों की हकीकत स्वीकार कर रहे हैं। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह का कहना है कि चुनावी व्यस्तताओं की वजह से प्रक्रिया थोड़ी धीमी हुई है। केवाईसी अपडेट करने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।जल्द ही शत प्रतिशत गैस उपभोक्ताओं का अपग्रेडेशन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts