Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट
  • दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कब है? धनतेरस से लेकर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त तक, देखें दीपावली कैलेंडर
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कब है? धनतेरस से लेकर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त तक, देखें दीपावली कैलेंडर

Written by:
कार्तिकेय तिवारी
Last Updated:
October 01, 2026, 10:31 IST
Diwali 2026 Dates: दिवाली का त्योहारा 5 दिनों का होता है, जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाई दूज जैसे पर्व आते हैं. दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाते हैं, जबकि धनतेरस दो दिन पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कब है? लक्ष्मी पूजा मुहूर्त जानने के लिए देखें दिवाली कैलेंडर.
impact short icon
ख़बरें फटाफट
गूगल पर
News18 चुनें
0
दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज कब? देखें दीपावली कैलेंडर, मुहूर्तZoom
दिवाली कैलेंडर 2026: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की तारीख. (Photo: AI)
Diwali 2026 Dates: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाते हैं. दिवाली से एक या दो दिन पहले धनतेरस या धन त्रयोदशी मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर की भी पूजा होती है. धनतेरस पर लोग आभूषण, नया मकान, नई कार, प्रॉपर्टी आदि खरीदते हैं, वहीं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने से पूरे साल धन और संपत्ति बनी रहती है. परिवार के लिए आर्थिक उन्न​ति के द्वार खुलते हैं. आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली और धनतेरस कब है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है?
दिवाली 2026 तारीख
दिवाली की सही तारीख जानने के लिए आप पंचांग से कार्तिक अमावस्या की ति​थि देखें. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ 8 नवंबर को दिन में 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और यह तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक मान्य रहेगी. उदयातिथि और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त के आधार पर दिवाली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को है.
दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
8 नवंबर को दिवाली की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 1 घंटा 56 मिनट का रहेगा. आप शाम में 05 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट के बीच लक्ष्मी पूजा विधि विधान से कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

आयुष्मान् योग में मनेगी दिवाली
संबंधित खबरें
गिरने पर भी नहीं टूटते ये दीये, इस्तेमाल के बाद बन जाते हैं खाद, खूब डिमांड
गिरने पर भी नहीं टूटते ये दीये, इस्तेमाल के बाद बन जाते हैं खाद, खूब डिमांड
अयोध्‍या के दीपोत्सव में जाना है? होटल से दर्शन तक का पैकेज ₹16999 में
अयोध्‍या के दीपोत्सव में जाना है? होटल से दर्शन तक का पैकेज ₹16999 में
दिवाली पर नहीं होगी परेशानी, इन रूटों पर 102 स्पेशल फेरे लगाएगी ट्रेनें
दिवाली पर नहीं होगी परेशानी, इन रूटों पर 102 स्पेशल फेरे लगाएगी ट्रेनें
धनतेरस से दीपवाली…. तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो यहां ज्योतिषी से जानें सब
धनतेरस से दीपवाली…. तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो यहां ज्योतिषी से जानें सब
इस बार की दिवाली पर आयुष्मान् योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा. दिवाली पर आयुष्मान् योग प्रात:काल से लेकर 9 नवंबर को 03:03 ए एम तक मान्य है. उसके बाद से सौभाग्य का प्रारंभ होगा. आयुष्मान् योग व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है. व्यक्ति की आयु बढ़ती है. दिवाली पर स्वाति नक्षत्र है. जो प्रात:काल से लेकर पूरी रात तक है.
धनतेरस 2026 तारीख
ADVERTISEMENT

पंचांग के अनुसार, धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाते हैं. इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रही है और 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है.
उदयातिथि के आधार पर त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर को है, लेकिन धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. उस दिन ही प्रदोष व्रत की पूजा भी होगी.
धनतेरस 2026 मुहूर्त
6 नवंबर को धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम में 6 बजकर 02 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है. उस दिन आपको पूजा के लिए 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.

दिवाली का त्योहार 5 दिनों का होता है, जो गोवत्स द्वादशी से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है. कब कौन सा त्योहार और पर्व है, जानने के लिए देखें दिवाली कैलेंडर.
दिवाली कैलेंडर 2026
5 नवंबर, गुरुवार: गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार: धनतेरस, धन त्रयोदशी
7 नवंबर, शनिवार: काली चौदस, हनुमान पूजा
8 नवंबर, रविवार: दिवाली, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा
10 नवंबर, ​मंगलवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
11 नवंबर, बुधवार: भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts