Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास: CM साय
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ के तहत होगा विकास: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है. न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा रहा है, और न ही उसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है.

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है. इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए. तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा.

सीएम ने दौरे को लेकर कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के तहत आज सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग जा रहे हैं. कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त भी जारी की जाएगी.

कांग्रेस के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ईवीएम के विरोध को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है. कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है. जब चुनाव हारते हैं, तो EVM और चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ते हैं, लेकिन जब उन्हीं के सांसद और विधायक उसी ईवीएम से जीत जाते हैं, तब कोई सवाल नहीं उठाते.

धर्मांतरण को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में अवैध तरीके से धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए गए है, जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे. वे हमारे अच्छे कलाकार थे, उनका अभिनय हमें पसंद आता था. फिल्म जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts