Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • रायगढ़ आसपास
  • जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायगढ़ आसपास

जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

श्याम मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना

रायपुर, 4 सितंबर 2026

जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ के श्याम मंदिर एवं गौरी शंकर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

इसके पश्चात श्री चौधरी ने रायगढ़ के बड़े रामपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

जन्माष्टमी पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के मंदिरों में की पूजा-अर्चना

जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts