Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
लाइफस्टाइल/इंटरटेंमेंट

‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर भी काटा गदर

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस खूब चला. दरअसल अभिनेता-निर्देशक की ये जोड़ी इस बार अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से दर्शकों को लाफ्टर के साथ डर की डोज देने में कामयाब रही. इसी के साथ इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और इसने रिलीज के चौथे वीकेंड में भी शानदार कमाई की है. चलिए यहां ‘भूत बंगला’ के चौथे संडे की कमाई के आंकड़े जानते हैं.

‘भूत बंगला’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में है और इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. दिलचस्प बात ये है कि ‘राजा शिवाजी’ सहित नई रिलीज हुई फिल्मों से कड़े कंप्टीशन के बावजूद, चौथे वीकेंड में इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई.

बता दें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे हफ्ते की कमाई 21.85 करोड़ रुपये रही थी.
इसके बाद फिल्म ने 22वें दिन 1.75 करोड़ रुपये और 23वें दिन 3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.
वहीं अब, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 4,291 शो में 4.10 करोड़ रुपये कमाए.
इसके साथ ही, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 158.85 करोड़ रुपये है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 188.51 करोड़ रुपये हो गया है.

‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
‘भूत बंगला’ ने ओवरसीज में रिलीज के 24 दिनों में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 241.61 करोड़ रुपये हो गया है.ये फिल्म अब दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है, जो अक्षय कुमार के लिए बड़ी राहत की बात है. इस आंकड़े को छूने के लिए फिल्म को 9 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी.

‘भूत बंगला’ के बारे में
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में अभिनेता ने डबल रोल प्ले किया है. इसमें वामिका गब्बी, राजेश यादव, दिवंगत असरानी, ​​तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts