Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • देश-विदेश
  • नेपाल में बाढ़ के बाद लगातार बढ़ रहा तबाही का आंकड़ा; मरने वालों की संख्या 1340 के पार
देश-विदेश

नेपाल में बाढ़ के बाद लगातार बढ़ रहा तबाही का आंकड़ा; मरने वालों की संख्या 1340 के पार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 843 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 501 क्षत-विक्षत शव भी बरामद किए हैं।

नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनिवार को और शव मिलने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1,344 हो गई है। यह बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हुए हिमस्खलन से आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई। अब तक 1,030 शवों को डीएनए नमूने एकत्र करने जैसी प्रक्रियाओं सहित अन्य निर्धारित नियमों के अनुसार अस्थायी रूप से जमीन में दफन किया गया है। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल शनिवार को 11वें दिन भी खोज और बचाव अभियान में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 4,898 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts