Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; एक गंभीर
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत; एक गंभीर

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोरडी मोड़ के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सराईसिंगार निवासी फूल सिंह, उनके बेटे नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह बाइक क्रमांक CG 12 BJ 5644 से गेवरा की ओर जा रहे थे। खोरडी मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 BA 2420 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज, बाइक के परखच्चे उड़े
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरसिंह सिंह और यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने के बाद बेटे की मौत
डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान नरसिंह सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में फूल सिंह और उनके बेटे नरसिंह सिंह की मौत हो गई। यशवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

जनपद सदस्य ने घायल के परिजनों से की मुलाकात
हादसे की जानकारी मिलने पर जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल यशवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts