Shopping cart

Magazines cover a wide array subjects, including but not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

TnewsTnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या
छत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

रायगढ़, 22 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या में रायगढ़ के प्रसिद्ध सूफी गायक राकेश शर्मा ने गायन की प्रस्तुति दी। शास्त्रीय और सूफियाना अंदाज में सजे उनके गीतों ने समारोह की शाम को संगीतमय बना दिया। भक्ति और सूफी गीतों की प्रस्तुति का श्रोताओं ने आनंद लिया।
राकेश शर्मा का जुड़ाव रायगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा से रहा है। उन्होंने रायगढ़ घराने के प्रसिद्ध संगीतज्ञ स्व. राजाराम गुरु से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बचपन से संगीत के प्रति रुचि रखने वाले राकेश शर्मा ने गायन को अपनी साधना बनाया और आगे चलकर सूफी गायन में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी गायन प्रतिभा के चलते उनका चयन सोनी टीवी के संगीत कार्यक्रम ‘फेम एक्स-चल उड़िये’ के लिए हुआ। इस दौरान उन्हें प्रसिद्ध गायक पलाश सेन और दलेर मेहंदी से संगीत का मार्गदर्शन मिला। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। राज्योत्सव, बस्तर महोत्सव, राजिम मेला, मैनपाट कार्निवाल, तातापानी महोत्सव, महेश महोत्सव और चक्रधर समारोह जैसे प्रमुख आयोजनों में वे प्रस्तुति दे चुके हैं।

कैलाश खेर के साथ ‘Hey Hanuman’ में दी आवाज

राकेश शर्मा की संगीत यात्रा में हाल ही में एक और उपलब्धि जुड़ी है। 25 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘रामायण: एक कथा’ के भक्ति गीत ‘Hey Hanuman’ में उन्होंने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के साथ अपनी आवाज दी है। यह भक्ति गीत सात अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

निशा शर्मा ने भी दी गायन की प्रस्तुति

नवमीं सांस्कृतिक संध्या में निशा शर्मा ने भी गायन की प्रस्तुति दी। वे स्व. राजाराम गुरु की पौत्री हैं और बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ीं। घर में होने वाली संगीत साधना और कलाकारों की संगत के बीच उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। आगे उन्होंने प्रयाग संगीत विश्वविद्यालय से विशारद की डिग्री हासिल की। निशा शर्मा शास्त्रीय गायन के साथ सूफी गायन में भी सक्रिय हैं। वे राजिम मेला सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। चक्रधर समारोह की नवमीं सांस्कृतिक संध्या में दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों ने रायगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा को मंच पर जीवंत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts